प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेन की चपेट में आई महिला, पहचान नहीं हुई

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, घंटों बाद भी नहीं हो सकी पहचान

खेतासराय रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर उत्तर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

 ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत घंटों बाद भी नहीं हो सकी पहचान

Woman Killed After Being Hit by Train, Identity Yet to Be Established |

खेतासराय, जौनपुर: खेतासराय रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर उत्तर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी।

गोदान एक्सप्रेस की चपेट में आई महिला

जानकारी के अनुसार वाराणसी-अयोध्या रेलखंड पर खेतासराय-दीदारगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के उत्तर पोल संख्या 852/31 के पास रविवार दोपहर करीब 12:18 बजे गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही गोदान एक्सप्रेस गुजरी। इसी दौरान महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। मृतका ने सफेद-काली फूलदार साड़ी, हल्के हरे रंग का ब्लाउज और पेटीकोट पहन रखा था। उसके पैर में लाल रंग का जूता व पायल तथा कान में पीली धातु के आभूषण थे।

पहचान के लिए आसपास के गांवों में तलाश

इन पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त कराने में जुटी रही। देर शाम तक कोई पहचान नहीं हो सकी। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच के साथ मृतका के परिजनों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत

Related to this topic: