प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खानपुर: हत्याकांड की जांच की मांग

खानपुर में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, भारत भूषण तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

बिहार के आरा जिले में 17 जून 2026 को भारत भूषण तिवारी की पुलिस फायरिंग में हुई मौत के मामले को लेकर खानपुर में सर्व समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

खानपुर में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन भारत भूषण तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग

Demand for Fair Probe in Bharat Bhushan Tiwari Murder Case |

झालावाड़ {राजस्थान}: बिहार के आरा जिले में 17 जून 2026 को भारत भूषण तिवारी की पुलिस फायरिंग में हुई मौत के मामले को लेकर खानपुर में सर्व समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

आत्मसमर्पण के बाद गोली चलाने का आरोप

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भारत भूषण तिवारी ने आत्मसमर्पण करने के बाद भी उन पर गोली चलाई गई। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन गोलियां लगने की बात कही गई, जबकि पोस्टमार्टम में पांच गोलियां मिलने की जानकारी सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए सर्व समाज ने दिवंगत भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

स्वतंत्र जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी की निगरानी में जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें कठोर से कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार और समाज का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

सर्व समाज के युवा रहे मौजूद

इस दौरान महावीर गौतम, मोंटी शर्मा, नीरज पाठक, दीपक गौतम, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, राकेश शर्मा, अरविंद सिंह, गिरधर सिंह, सुनील गुर्जर, पवन सिंह, गौरव यादव, दिनेश वैष्णव सहित सर्व समाज के अनेक युवा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: मंदसौर में सनसनी, 17 घंटे से लापता 5 साल का मासूम, नाले में बहने की आशंका से मचा हड़कंप

Related to this topic: